रायसेन कृषि उपज मंडी में बढ़ी धान की आवक:दशहरा मैदान में शुरू हुई नीलामी; अभी लोकल धान नहीं आ रही

रायसेन कृषि उपज मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही मंगलवार से दशहरा मैदान में नीलामी की जाने लगी है। बुधवार को भी करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रॉलियों में किसान अपनी धान की उपज लेकर पहुंचे, इनकी संख्या अब प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। हालांकि अभी किसानों को उपज के दाम कम मिल रहे हैं, अभी लोकल धान नहीं आ रही है। आसपास के जिले और क्षेत्र से किसान अपनी धान की उपज लेकर पहुंच रहे हैं। पूसा बासमती, 2500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल, वहीं 1509 वैरायटी की धान 2400 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल तक में व्यापारियों द्वारा खरीदी जा रही है। यह रेट कंपनियां तय करती हैं उनके अनुसार ही नीलामी में व्यापारियों द्वारा खरीदी की जाती है। दशहरा मैदान में नीलामी के बाद किसानों को अपनी धान की उपज लेकर कृषि उपज मंडी परिसर में आना होगा यहां संबंधित अनाज व्यापारी के यहां तुलवाकर भुगतान किया जाएगा। इस तरह की व्यवस्था मंडी प्रशासन द्वारा लागू की गई है।