सपा राष्ट्र नायकों का करती है अपमान:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- वक्फ कानून का विरोध राजनीति से प्रेरित

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर बाराबंकी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने ग्राम पंचायत खसपरिया में प्रवास के दौरान शिव मंदिर में पूजन किया और स्वच्छता अभियान में भाग लिया। चौधरी ने वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए कहा कि संसद को कानून बनाने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बताया कि वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जे और घोटालों को रोकने के लिए यह कानून लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून का विरोध पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए चौधरी ने कहा कि सपा राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। उन्होंने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह सपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने दलितों के साथ सबसे ज्यादा भेदभाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और सद्भाव में विश्वास रखती है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 साल और मोदी सरकार के 11 साल के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।