सीटेट में नेल्सन मंडेला, संविधान पर भी पूछे सवाल:बर्फ शून्य डिग्री पर पिघले तो तापमान... बढ़ता है या घटता है

जब बर्फ 0 डिग्री में पिघलती है तो उसके तापमान : विकल्प था- पहले घटता है और फिर समान रहता है, बढ़ता है, घटता है, समान रहता है। यह सवाल शनिवार को आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में पूछा गया। पहली से पांचवीं और छठवीं से आठवीं में अध्यापन की पात्रता के लिए यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए देश के अलग-अलग शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर समेत अन्य शहर में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। पहली पाली में पेपर-2 यानी छठवीं से आठवीं में अध्यापन की पात्रता के लिए परीक्षा हुई। इन परीक्षा बीएड डिग्रीधारी शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में पेपर-1 यानी पहली से पांचवीं की पात्रता परीक्षा हुई। इसके लिए डीएलएड अनिवार्य था। पहली पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक थाी। इसमें पूछा गया कि किस दिन प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। कौन सा राज्य कदंब मयूरशर्मण ने स्थापित किया था। इसी तरह एक सवाल था पृथ्वी पर जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है, वह महत्वपूर्ण कारक है : विकल्प था, भीड़ वाले ऊंचे भवन, आतपन अथवा सूर्य से आने वाली विकरण, ऋतुएं, अस्फाल्ट। निम्नलिखित में से किस तारीख को गांधीजी ने भारतीय लोगों को रॉलेट एक्ट के अहिंसक विरोध का दिन मनाने को कहा था? इसी तरह नेल्सन मंडेला, संविधान समेत अन्य से संबंधित सवाल भी पूछे गए। गौरतलब है कि सीटेट पेपर-2 में कुल 150 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित था। इस तरह से यह पेपर 150 अंकों का था।