कलेक्टर ने कहा- विद्यार्थी देश का भविष्य, खूब पढ़ें:सीहोर के 2752 स्टूडेंट्स को मिले 25-25 हजार; 1707 छात्राएं और 1045 छात्र शामिल

सीहोर जिले में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के लिए शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर बालागुरू के. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस सहायता का अधिकतम उपयोग कर अपने ज्ञान में वृद्धि करें और देश के विकास में अहम भूमिका निभाएं। कलेक्टर ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और डिजिटल संसाधनों की आवश्यकता को समझते हुए सरकार द्वारा यह योजना चलाई गई है, जिससे छात्रों का शैक्षणिक सफर और अधिक प्रभावी और सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इसके बाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से जिले के 2752 विद्यार्थियों के खातों में कुल 6.88 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। इस योजना से 1707 छात्राएं और 1045 छात्र लाभान्वित हुए हैं। कार्यक्रम सीहोर स्थित आवासीय खेलकूद संस्थान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर मौजूद रहे। छात्रों ने जताया आभारलाभार्थी छात्रों में शालू राठौर, नेहा, खुशी, तनिषा लोधी और हितेश दुबे सहित अन्य विद्यार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके शैक्षणिक सफर को तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगी और उन्हें भविष्य की पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, जिला परियोजना समन्वयक आरआर उइके, सहायक संचालक सलोनी शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।