इंदौर कलेक्टर से मिले किन्नर समुदाय के प्रतिनिधि:समुदाय के साथ बढ़ते अपराधों और शोषण के मामलों की जांच करने की मांग

किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपने समुदाय के साथ बढ़ते अपराधों और शोषण के मामलों की जांच की मांग की। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन में शोषण, संपत्ति पर कब्जा करने के प्रयास, फायरिंग, मारपीट जैसे अपराधों की जांच की मांग की गई है। किन्नर शिमला ने बताया कि आज हमने पायल गुरु, सीमा गुरु के निर्देश पर इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात कर दूसरे किन्नर समुदाय की शिकायत की है। हमें परेशान किया जा रहा है। हमने पुलिस की और जिला प्रशासन की मदद की थी। उसके बाद से हमें धमकियां मिल रही हैं। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच सौंपी है।