मंडला में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड:न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री तक पहुंचा, भिलवानी में सबसे कम 2.2 डिग्री दर्ज

मंडला में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। पारा गिरने के साथ ही बर्फीली ठंड का एहसास हो रहा है। जिला मुख्यालय में 1 से 8 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। ठंडी हवाओं ने दिनभर मौसम को सर्द बनाए रखा है। सूरज ढलते ही कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है, जिसका असर सुबह 10-11 बजे तक बना रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मंडला में न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले 3.6 डिग्री गिरकर 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कान्हा के भिलवानी में पारा गिरकर 2.2 डिग्री तक पहुंच गया। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रही, जिससे लोगों को वाहन चलाने के दौरान लाइट का सहारा लेना पड़ा। अगले 72 घंटे में मौसम स्थिर मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य और ऊपरी छोभमंडलीय पछुआ पवनों के बीच सक्रिय है। उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी ऊंचाई पर 250 किमी प्रति घंटे की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। 10 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। शीतलहर से बचाव के निर्देश सीएमएचओ ने बताया कि जिले में शीतलहर का प्रभाव जारी है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। ठंड से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत गर्म कपड़े पहनाएं और गर्म स्थान पर रखें। शरीर को कंबल, तौलिए और शीट से ढंकें। गरम पेय पदार्थ देकर शारीरिक तापमान को बढ़ाएं। यदि लक्षण गंभीर हों, तो डॉक्टर की सलाह लें। पिछले दिनों का तापमान विवरण: