कल सीएम डॉ. मोहन यादव उमरिया आएंगे:बिरसिंहपुर पाली में पेसा ग्राम पंचायत सम्मेलन में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 4 जून को उमरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बिरसिंहपुर पाली में पेसा ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभा स्थल पर मंच और लोगों के बैठने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है। जनप्रतिनिधियों और लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। शहडोल संभाग की आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कलेक्टर और प्रभारी पुलिस अधीक्षक सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण कर रहे हैं। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक सविता सुहाने ने भी सभा स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

Jun 3, 2025 - 13:41
 0  14