भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु की रियल्टी फर्म टीवीएच ग्रुप पर ED का छापा मारा, मंत्री का भाई है कंपनी मालिक

चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राज्य मंत्री के. एन. नेहरू के भाई की रियल एस्टेट कंपनी टीवीएच ग्रुप के खिलाफ कार्यवाही की। साथ ही समूह के कई परिसरों पर छापे भी मारे। ये रियल्टी कंपनी केएन रविचंद्रन की थी। केएन नेहरू के नगरपालिका प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... हरिद्वार की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग काबू में, एक घायल रविवार रात हरिद्वार के इब्राहीमपुर गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दिया। SP सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। मणिपुर में रैबीज से तीन की मौत, 3 महीने में 749 लोगों को कुत्ते ने काटा मणिपुर में पिछले एक हफ्ते में चुड़ाचांदपुर जिले के न्यू जोवेंग गांव से सबसे अधिक रैबीज के मामले आए। इसके बाद अब प्रशासन ने यहां के कुछ इलाकों में प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर कन्टेनमेंट जोन भी बनाया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जनवरी से अब तक 749 लोगों को कुत्तों ने काटा है, जिसमें 3 लोगों की रैबीज से मौत हो चुकी है। इस पर जिलाधिकारी धरूण कुमार ने बताया कि सभी पालतू और आवारा कुत्तों की पहचान कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं बता दें कि यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) के मुताबिक, हर साल रैबीज से दुनिया में 60,000 से ज्यादा मौतें होती हैं, जिनमें से 36% भारत में होती हैं।