पूर्व पार्षद ने जेसीबी पर पत्थर फेंका, कांच फूटा:विधायक ने SDM की उतारी आरती, बोले- देखो, गरीबों के भगवान आए हैं, सतना में अतिक्रमण हटाने का विरोध
सतना में आदर्श नगर हवाई पट्टी के विस्तार के लिए प्रशासन ने शनिवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध मकानों को तोड़ने का काम शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर जमकर हंगामा और विरोध देखने को मिला। करीब 18 मकानों से कब्जा हटाया गया है। भाजपा के पूर्व पार्षद नीरज शुक्ला ने गुस्से में जेसीबी की ओर पत्थर फेंक दिया, जिससे मशीन का कांच टूट गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद को हिरासत में ले लिया। बुलडोजर चलने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां अतिक्रमण हटाने को लेकर उनकी एसडीएम राहुल सिलाडिया से तीखी बहस हुई। विधायक ने मांग की कि मकान तोड़ने से पहले प्रशासन इन गरीब परिवारों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था करे। इधर, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सोमवार तक की मोहलत दी है कि खुद से कब्जा हटा लें। विधायक बोले- विस्थापन किया जाए विरोध जताने के लिए विधायक ने मौके पर ही आरती की थाली मंगवाई और एसडीएम की आरती उतारते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा- "देखो, गरीबों के भगवान आए हैं।" इस अनोखे विरोध और नोकझोंक के चलते मौके पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। विधायक ने कहा कि अगर अतिक्रमण है तो नगर निगम सो रहा था? अतिक्रमण हो रहा है तो रोकना चाहिए था, उसी समय कार्रवाई करना था। 10 घरों को इन्होंने गिरा दिया। मेरा तो सुझाव यह था कि जो बस्तियां बसी हैं उनका विस्थापन हो। अगर आवश्यकता है तो उनको मुआवजा दिया जाए, उनको जमीन दी जाए। उनको घर बनाने की मोहलत दी जाए, ताकि वे अपने आप को व्यवस्थित तरीके से व्यवस्थित करें। कार्रवाई में बाधा डालने के आरोप इस बीच अतिक्रमण विरोधी मुहिम में रुकावट डालने को लेकर नगर निगम के एक कर्मचारी सुनील बाल्मीक पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील बाल्मीक ने खुद सरकारी जमीन पर मकान बनाकर उसे किराए पर दे रखा है। आरोप है कि उन्हीं के इशारे पर बस्ती के कुछ लोग इकट्ठा होकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। 1200 से बढ़ाकर 1800 मीटर की जानी है हवाई पट्टी वर्तमान में सतना हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर है, जिसे विस्तारित कर 1800 मीटर किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन ने हवाई पट्टी और आसपास की सरकारी जमीन पर कुल 92 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं, जिनमें से 65 आदर्श नगर हवाई पट्टी क्षेत्र में और 27 उतैली बाईपास की तरफ हैं। प्रशासन के मुताबिक, सभी कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं, ताकि जमीन खाली कराकर हवाई पट्टी के विस्तार का काम जल्द शुरू किया जा सके।