जहरीली शराब से मौतों के बाद रायसेन में सर्च ऑपरेशन:सागर सीमा के 10 से ज्यादा गांवों में 130 जवानों की दबिश, सात जिलों की टीमें शामिल

सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद रायसेन जिले में भी आबकारी और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को अवैध और जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए सात जिलों की आबकारी टीमों और रायसेन पुलिस के करीब 130 जवानों ने संयुक्त रूप से सागर सीमा से लगे गांवों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 10 से अधिक गांवों में दबिश देने के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया। कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम सबसे पहले सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चाड़ौदा पहुंची। यहां पिछले साल आबकारी विभाग की कार्रवाई में सामने आई अवैध शराब फैक्ट्री की जांच की गई। हालांकि पिछले साल की कार्रवाई के बाद से ही यह फैक्ट्री बंद पड़ी है। इसके बाद टीम ने खमरिया, गुलवाड़ा, सागौनी, माला फाटक बेगमगंज, नारायणपुर सहित सागर जिले की सीमा से लगे अन्य संदिग्ध गांवों में तलाशी ली। पिछले साल 50 लाख की सामग्री हुई थी जब्त गौरतलब है कि पिछले साल चंदौड़ा गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की थी। उस दौरान 400 से अधिक शराब की पेटियां और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई थी। जब्त सामग्री की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी रुद्र प्रताप सिंह और देवराज फरार हैं। शनिवार को टीम ने दोनों आरोपियों के चंदौड़ा स्थित रिहायशी मकानों पर भी तलाश की, लेकिन वे मौके पर नहीं मिले। गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से मांगी सूचना संयुक्त टीम ने सागर सीमा से लगे संदिग्ध गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर ग्रामीणों को समझाइश दी। लोगों से कहा गया कि यदि उनके गांव या आसपास अवैध शराब बनाने, बेचने, जमा करने या परिवहन करने की जानकारी मिलती है तो आबकारी विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई में रायसेन, भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, विदिशा, सागर और राजगढ़ जिलों के आबकारी अमले के साथ सिलवानी एसडीओपी, सुल्तानगंज और बेगमगंज थाना पुलिस शामिल रही।

Nov 21, 2026 - 14:37
 0  0