रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:होटल में ले जाकर वारदात, फिर शादी से किया इनकार; आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से रेप किया और जरूरत बताकर युवती से अलग-अलग समय पर करीब 2.50 लाख रुपए भी लिए। बाद में उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2023 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के जरिए तरुण कर्ष (27), निवासी ग्राम ओडेकेरा, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान तरुण ने युवती से प्रेम का इजहार करते हुए शादी करने की इच्छा जताई। पीड़िता के अनुसार सितंबर 2024 में आरोपी उसे एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसके किराए के मकान में आता-जाता रहा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी का भरोसा देकर करता रहा संबंध जनवरी 2026 में आरोपी करीब एक सप्ताह तक पीड़िता के साथ रहा। इसके बाद 18 मार्च 2026 को तरुण अपने पिता, दोस्त और जीजा के साथ पीड़िता के घर रिश्ता लेकर आया। उसने नवंबर 2026 में शादी करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। वह आरोपी से सामाजिक रूप से शादी करने के लिए लगातार कहती रही। अप्रैल 2026 में भी आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया था। जरूरत बताकर 2.50 लाख लिए इसके कुछ दिन बाद तरुण ने फोन कर बताया कि वह नौकरी करने रायपुर गया है। बाद में उसने बिलासपुर में रहने और काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही। पीड़िता के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने पैसों की जरूरत बताकर उससे अलग-अलग समय पर करीब 2.50 लाख रुपए ले लिए। दूसरी युवती से शादी कर पीड़िता से मुकरा इसके बाद आरोपी ने चंडीगढ़ से आगे काम के लिए जाने की बात कही और पीड़िता से बातचीत कम कर दी। 17 अगस्त 2026 को पीड़िता को जानकारी मिली कि तरुण ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली है। जब उसने आरोपी को फोन कर शादी के बारे में पूछा तो तरुण ने दूसरी युवती से शादी करने की बात स्वीकार कर ली। साथ ही पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। उसने रुपये वापस करने से भी मना कर दिया और जो करना है कर लेने की धमकी दी। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार पीड़िता ने अपने माता-पिता से सलाह के बाद 20 अगस्त को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पतासाजी के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके गांव ओडेकेरा से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल कार्रवाई SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में पुलिस तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला या युवती बिना किसी संकोच के पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Aug 24, 2026 - 08:33
 0  1