टीकमगढ़-ओरछा तक 7 दिन की पैदल विकास यात्रा 22 से:भाजपा नेता निकालेंगे यात्रा, ओरछा में धार्मिक, पर्यटन और सड़क-रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगें उठेंगी
टीकमगढ़ से ओरछा तक भाजपा नेताओं की सात दिवसीय पैदल विकास यात्रा 22 से 28 नवंबर तक निकाली जाएगी। शनिवार दोपहर 12 बजे शहर के नजर बाग मंदिर से यात्रा शुरू होगी। संयोजक भाजपा नेता विकास यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। शुरुआत में संत रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार सहित साधु-संत मौजूद रहेंगे। यात्रा के जरिए ओरछा के लक्ष्मी मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण और कल्याण मंदिर में श्री राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा कराने की मांग उठाई जाएगी। महारानी कुंवर गणेश और महाराज मधुकरशाह की प्रतिमाएं स्थापित करने, ओरछा से तारामाई तक रोप-वे बनाने और पूरी नगरी को मंदिरों के रंग में रंगने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा ओरछा-पृथ्वीपुर-टीकमगढ़-शाहगढ़ मार्ग को फोरलेन करने, प्रवेश द्वार बनाने, चंद्रपुरा से ओरछा तक फ्लाईओवर और झांसी-खजुराहो फोरलेन तक डिवाइडर व लाइटिंग वाली सड़क बनाने की मांग की जाएगी। ओरछा से सागर तक नई रेल लाइन और टीकमगढ़ के मोहनगढ़ तिराहे पर हवाई पट्टी बनाने की मांग भी उठेगी। 28 नवंबर को ओरछा में समापन यात्रा 22 नवंबर को नजर बाग मंदिर से शुरू होकर 23 को बिहारीपुरा, 24 को दिगौड़ा, 25 को बम्होरी, 26 को ज्योरा, 27 को पृथ्वीपुर और नेगुवां होते हुए 28 नवंबर को शाम 4 बजे ओरछा पहुंचेगी। श्रीरामराजा मंदिर में धर्मसभा के बाद यात्रा का समापन होगा।