तीन लाख की पुलिया निर्माण में मनमानी का आरोप:उपसरपंच बोले- सड़क से चार फीट ऊंची बनाई पुलिया, जनपद सीईओ ने कहा-जांच कराएंगे
डिंडोरी जिले की समनापुर जनपद पंचायत की छाटा ग्राम पंचायत में तीन लाख रुपए की लागत से बनी पुलिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उपसरपंच नंद किशोर साहू ने निर्माण की जरूरत और उपयोगिता पर सवाल उठाते हुए सरपंच ज्योति गरमे पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिया पहले से बनी दूसरी पुलिया से महज 30 मीटर दूर बनाई गई है। सड़क से चार फीट ऊंची होने के कारण किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पुलिया निर्माण और भुगतान पर सवाल उपसरपंच के मुताबिक, धान कटाई के दौरान किसानों को ऊंची पुलिया से आवागमन में दिक्कत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों की मंजूरी में सरपंच मनमानी कर रही हैं और कई भुगतान उनके निजी खाते में जमा कराए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पंचायत के कामकाज में पति के दखल का आरोप उपसरपंच नंद किशोर साहू ने आरोप लगाया कि सरपंच बनने के बाद से उनके शिक्षक पति महेंद्र गरमे का पंचायत के कामकाज में दखल बढ़ गया है। पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खुलता और गरीब हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं। इस संबंध में सरपंच ज्योति गरमे से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।