भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ABVP ने आयोजित की संगोष्ठी जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान एवं योगदान पर हुई चर्चा

Nov 14, 2026 - 06:20
 0  12
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ABVP ने आयोजित की संगोष्ठी  जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान एवं योगदान पर हुई चर्चा

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ABVP ने आयोजित की संगोष्ठी जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, स्वाभिमान एवं योगदान पर हुई चर्चा अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) अनूपपुर नगर इकाई द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, विचारों तथा देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री दीपक जी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी में अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए।

मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक मनीष शुक्ला