पन्ना में दो बाइक की टक्कर, दो की मौत:चार घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया; नशे में धुत था चालक

पन्ना जिले में सोमवार शाम साढ़े 7 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बृजपुर थाना क्षेत्र में इंडियन गैस एजेंसी के सामने दो बाइक्स टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार छह लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दुर्घटना के समय बाइक सवार नशे की हालत में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।