बिहार में बुलडोजर एक्शन शुरू-4 शहरों में जेलों में रेड:पटना, पूर्णिया, मोतिहार और बेगूसराय में छापेमारी; डिप्टी CM ने कहा था- जेलों में सख्ती बढ़ेगी

बिहार में बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। सुबह-सुबह राज्य की सभी जिलों में पुलिस ने रेड की है। पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर में दल बल के साथ पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे और जांच की। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कुर्सी संभालते ही कहा था। अब जेलों में सख्ती बढ़ाएंगे। अंदर मोबाइल कैसे जाते हैं इसकी जांच होगी। बाहर से खाना जेल के अंदर नहीं जाएगा। बेगूसराय जेल में सुबह 9 बजे रेड- यहां रेड में डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष के नेतृत्व में टीम ने रेड की है। सुबह-सुबह अचानक सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधिकारी जेल पहुंचे। आनन-फानन में तुरंत गेट खोलकर सभी अंदर गए। कैदियों की तलाशी ली गई। बैरक भी देखें गए। पूर्णिया सेंट्रल जेल में 2 घंटे तलाशी चली- यहां रेड पड़ते ही जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया। एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में ये छापेमारी हुई। 2 घंटे तक तक एक-एक बैरक की तलाशी ली गई। हर एक वार्ड को खंगाला गया। हालाकि इस दौरान कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। पटना की बेऊर जेल में सुबह 5 बजे रेड- सिटी एसपी पूर्वी, सिटी एसपी मध्य और एडीएम के नेतृत्व यहां छापेमारी हुई। सुबह लगभग 5 बजे से पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। उस समय सभी बंदी अपने-अपने वार्ड में बंद थे। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने बेऊर जेल के अंदर सभी वार्डों की कड़ाई से तलाशी ली गई।