वैलेंटाइन-डे पर 33 पेट्रोलिंग पार्टियां करेंगी मॉनिटरिंग:1 ASP, 5 CSP और 30 TI पार्क-मॉल में रहेंगे;भीम आर्मी बोली-प्रेमी युगलों के साथ न हो हिंसा

दुर्ग जिले में वैलेंटाइन डे के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। शनिवार को जिलेभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि, हुड़दंग या असामाजिक तत्वों की हरकतों पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। वैलेंटाइन डे को देखते हुए जिले में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रशासन ने 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 नगर पुलिस अधीक्षक, 30 थाना प्रभारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। ये सभी अधिकारी जिले के पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थल और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहेंगे। वैलेंटाइन डे के अवसर पर हर साल प्रेमी युगलों के साथ होने वाली हिंसा की घटनाओं को लेकर दुर्ग में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने प्रेमी युगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कट्टरपंथी संगठनों की ओर से हिंसा किए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। भीम आर्मी ने उठाई प्रेमी युगलों की सुरक्षा की मांग भीम आर्मी ने कहा कि हर साल वैलेंटाइन डे और सप्ताह के दौरान कुछ असामाजिक तत्व संस्कृति रक्षण और मोरल पुलिसिंग के नाम पर प्रेमी युगलों के साथ हिंसा करते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ इस साल कठोर कार्रवाई की जाए। 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां करेंगी निगरानी पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की हैं। ये टीमें पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा जिले के 21 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिस बल लगातार मौजूद रहेगा। महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम गठित महिला सुरक्षा को लेकर भी दुर्ग पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। महिला सुरक्षा टीम को संवेदनशील स्थलों पर अलग से तैनात किया गया है। इन टीमों को पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही डायल-112, कंट्रोल रूम और रिजर्व बल को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। ट्रैफिक विभाग को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। हुड़दंग और कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।