अमरोहा में कांवड़ियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल:हरिद्वार जा रहे थे बुलंदशहर के दो कांवड़िए, हायर सेंटर रेफर

अमरोहा में डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे बुलंदशहर के दो कांवड़िए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार की रात बछरायूं थाना क्षेत्र के जोगीपुरा गांव के पास हुई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव लच्छोई निवासी मनीष पुत्र सुभाष और परवीन पुत्र राजपाल सिंह अपनी बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। जोगीपुरा गांव के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही बछरायूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल कांवड़ियों को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। गजरौला सीएचसी के प्रभारी डॉ. सौरभ त्यागी ने बताया कि दोनों कांवड़ियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।