सीतापुर में 56 नए अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट:पुलिस करेगी निगरानी, अपराध पर लगाम लगाने की पहल

सीतापुर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर वर्ष 2026 में महज डेढ़ महीने में अब तक आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 56 अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर संबंधित थानों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार, सूचीबद्ध अपराधियों का आपराधिक इतिहास गंभीर प्रकृति का है। इनके खिलाफ मारपीट, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी, लूट, अवैध शस्त्र रखने, मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। जिले के रामकोट, सकरन, मानपुर, रेउसा, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, कमलापुर, पिसावां, थानगांव, बिसवां, हरगांव, मछरेहटा, मिश्रित और कोतवाली देहात सहित कई थानों में नए हिस्ट्रीशीटर चिन्हित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे। सीतापुर पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। लगातार निगरानी, समयबद्ध कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था के जरिए जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।