जशपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब:बेल महादेव, बूढ़ा महादेव सहित कई मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

जशपुरनगर में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा जिला शिवभक्ति में लीन रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्थित शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने, बेलपत्र अर्पित करने और सुख-समृद्धि की कामना के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग मंदिरों में पहुंचे। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ शहर के बरटोली स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, जेल के समीप स्थित महाकालेश्वर मंदिर और पक्कीडांडी के पास स्थित शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शहर के नजदीक बेलपहाड़ की चोटी पर स्थित बेल महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पहाड़ी पर स्थित इस प्राचीन शिवधाम तक पहुंचने के लिए भक्तों को कठिन चढ़ाई तय करनी पड़ी। हाथों में पूजा की थाली, जल से भरे लोटे और बेलपत्र लिए भक्तजन पहाड़ी मार्ग पर लगातार चढ़ते रहे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भक्ति गीत गाते हुए ऊपर पहुंची और भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से की शिव आराधना जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिरीमकेला स्थित प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण में भाग लेकर भजन-कीर्तन के माध्यम से शिव आराधना की। लोरो शिव धाम में भक्ति संगीत का आयोजन लोरो स्थित लोरो शिव धाम में भक्ति संगीत और भजन संध्या का आयोजन किया गया। यहां जिले भर से श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे, और देर रात तक शिव भजनों की स्वर लहरियां गूंजती रहीं।