नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन में 30 वारंटी गिरफ्तार:सिवनी में तैनात पुलिसकर्मियों की टीम ने होटल, ढाबों, लॉज की तलाशी ली
सिवनी पुलिस ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से रविवार देर रात व्यापक नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इस अभियान के तहत जिलेभर से 30 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में यह विशेष अभियान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने अभियान का नेतृत्व किया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात इस ऑपरेशन में 3 राजपत्रित अधिकारियों, सभी थाना व चौकी प्रभारियों और लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई थी। पुलिस ने पूरी रात विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्त और कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 30 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 स्थायी वारंटी और 24 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा, जिले के 86 निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, लॉज की तलाशी ली सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों, लॉज और धार्मिक स्थलों की भी तलाशी ली। सड़कों पर 175 से अधिक संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखना है।