यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसा, 11 की मौत:इनमें से 9 जिंदा जले, बोलेरो और कार ट्रक-ट्राले से टकराईं, बोलेरो में आग लगी

यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। वो बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकरा गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉले के बीच में फंस गई। आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। परिवार मैहर से 7 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था। हादसे में बेटे और उसकी मां की भी मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्राले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया- बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। हादसे की 3 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने से बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए। चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मदद के लिए भागे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई उसके पास भी नहीं पहुंच पाया। मिर्जापुर डीएम के मुताबिक, जिगना थाने नरैना निवासी अरुण सिंह का परिवार 7 साल के बेटे शिवा का मुंडन कराने मैहर गया था। हादसे में शिवा और उसकी मां वंदना की भी मौत हो गई है। इसके अलावा उनके रिश्तेदार पति-पत्नी और उनकी बेटी की भी मौत हो गई। हादसे से जुड़ी पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-

Apr 23, 2026 - 07:23
 0  0