आंधी-बारिश से 500 से ज्यादा पेड़ गिरे, घंटों बिजली गुल:टीकमगढ़ में 15 घंटे से जनजीवन प्रभावित; जेसीबी से पेड़ों को हटाने पहुंची टीम

टीकमगढ़ में गुरुवार शाम आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी-तूफान के कारण शहर में 500 से अधिक पेड़ गिर गए। कई क्षेत्रों में 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रही, जबकि कुछ इलाकों में वोल्टेज की समस्या बनी रही। बरीघाट फिल्टर प्लांट की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शुक्रवार को शहर में नलों से पानी नहीं आया। बीते 24 घंटे में 32 मिमी बारिश दर्ज बीते 24 घंटे के दौरान टीकमगढ़ तहसील में 32 मिलीमीटर (एक इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आई। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री था, जो गुरुवार को घटकर अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री हो गया। आंधी-तूफान थमने के बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिया ने शहर का निरीक्षण किया। नगर पालिका सीएमओ ने अपनी टीम के साथ जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया। नगर पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी पिछले 12 घंटे से राहत कार्यों में जुटे हैं। आंधी-तूफान के बाद पूरी तरह बिजली गुल शहर में आंधी-तूफान के बाद पूरी तरह बिजली गुल हो गई थी। रात करीब 11 बजे कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, लेकिन कई इलाकों में रात भर से बिजली बंद रही। पुलिस लाइन के पीछे वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। शहर इंचार्ज नितिन बाथम ने बताया कि एक फेज नहीं आ रहा है और सुधार कार्य जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इतनी तेज आंधी-तूफान नहीं देखा। शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है और धूप निकल आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार को एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

May 1, 2026 - 07:06
 0  1