रिहायशी इलाके में साड़ी गोदाम में भीषण आग:गोदाम संचालक बोले-15 लाख से अधिक का नुकसान; शॉर्ट सर्किट की आशंका
शहडोल शहर के वार्ड क्रमांक-17 स्थित माइकल चौक क्षेत्र में सोमवार देर रात हैंड साड़ी गोदाम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास रहने वाले लोगों को एहतियातन अपने घरों से बाहर निकलना पड़ा। जानकारी के अनुसार, माइकल चौक निवासी मोहम्मद अरसद का सेकेंड हैंड साड़ियों का गोदाम रिहायशी क्षेत्र में संचालित है। देर रात गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क किया। आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। गोदाम संचालक बोले-15 लाख का नुकसान गोदाम संचालक मोहम्मद अरसद ने बताया कि आग में करीब 15 लाख रुपए से अधिक मूल्य की साड़ियां और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते विरोधियों ने जानबूझकर गोदाम में आग लगाई हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचा। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। नुकसान का आकलन किया जा रहा आग रिहायशी इलाके में लगी होने के कारण आसपास के मकानों तक इसके फैलने का खतरा बना रहा, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।