कुत्तों के हमले से भागा हिरण खेत में फंसा:ग्रामीणों ने बचाया, वन अमले ने रेस्क्यू कर उपचार कराया

जिले के बहादुरपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह खोपरा गांव के खेतों में एक काले हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। झुंड से अलग हुए हिरण को कुत्तों ने घेर लिया और उसकी पीठ पर काट लिया। कुत्तों से बचकर भागते हुए हिरण धान के एक दलदली खेत में फंस गया। सूचना मिलने पर किसान सुमित शर्मा मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया और लगभग दो घंटे तक हिरण की सुरक्षा करते रहे। इसके बाद वनकर्मी अजहर खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हिरण को सुरक्षित खेत से बाहर निकाला। पशु चिकित्सक डॉ. जितेंद्र केमडिया भी खेत किनारे पहुंच गए थे। उन्होंने सड़क पर ही हिरण का प्राथमिक उपचार किया। वनपाल राजीव रघुवंशी ने बताया कि उपचार के बाद हिरण को निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि खोपरा, सोपरा, मिर्जापुर, बाबरौद, गोरा और खिरिया जैसे गांवों के खेतों में हिरणों के कई झुंड रहते हैं। धान की खेती के कारण बने दलदल में अक्सर हिरण फंस जाते हैं और कई बार हिंसक जानवरों का शिकार बन जाते हैं।

Jul 13, 2026 - 14:37
 0  0