सतना में 9 दिन बाद सक्रिय हुआ मानसून:1 इंच बारिश से 6.7°C लुढ़का तापमान; अगले कुछ दिन भारी बारिश के आसार

सतना में करीब नौ दिनों के लंबे इंतजार के बाद सतना में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। झमाझम बारिश के बाद लोगों को भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी से राहत मिली। पिछले 24 घंटे के दौरान जिला मुख्यालय पर करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश से 6.7 डिग्री गिरा तापमान मानसून की वापसी का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 3.5 डिग्री घटकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में आई इस गिरावट से पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हवा में बढ़ी नमी, दिनभर बना रहा खुशनुमा मौसम बारिश के बाद वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय 89 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। जिले में अभी व्यापक बारिश नहीं हालांकि, बारिश की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पूरे जिले में अभी व्यापक वर्षा नहीं हुई है। जिला मुख्यालय पर सबसे अधिक 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि रामपुर बघेलान में करीब आधा इंच वर्षा दर्ज हुई। अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश के कारण जिले की औसत वर्षा आधा इंच से भी कम रही। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हो रहा नया सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही हिमालय की तराई से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन भी धीरे-धीरे प्रदेश की ओर खिसक रही है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से सतना सहित पूरे रीवा संभाग में नमी वाली हवाओं का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में तेज हो सकती है बारिश मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि यह मौसम प्रणाली सक्रिय बनी रहती है, तो आने वाले कुछ दिनों में सतना और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इससे जिले में अच्छी वर्षा होने की संभावना है, जो किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी राहत लेकर आएगी।

Jul 18, 2026 - 08:31
 0  0