रीवा में थार सवार युवकों का देर रात हुड़दंग:फाटक खोलकर तेज आवाज में बजाए फिल्मी गाने, पुलिस को देख भागे

रीवा शहर में सोमवार देर रात थार सवार युवकों की दबंगई और हुड़दंग सामने आया। युवक पुराने बस स्टैंड समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में थार के फाटक खोलकर तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाते हुए घूमते नजर आए। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी की गई और तेज रफ्तार में वाहन चलाने से राहगीरों में दहशत का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक पुराने बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में घूमते रहे। वाहनों के फाटक खोलकर तेज आवाज में गाने बजाने के साथ सड़क पर स्टंटबाजी भी की गई। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कार्यालय और कंट्रोल रूम के पास चलता रहा हुड़दंग पुराना बस स्टैंड शहर के ऐसे स्थान पर है, जहां से सिविल लाइन थाना, एसपी कार्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम करीब 200 मीटर की दूरी पर हैं। इसके बावजूद देर रात तक थार सवार युवकों का हुड़दंग चलता रहा। पुराने बस स्टैंड पर रात के समय शराबियों, हुड़दंगियों और स्टंटबाजों के जमावड़े की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात यहां चारपहिया वाहनों से स्टंटबाजी, तेज आवाज में गाने और गाली-गलौज जैसी गतिविधियां देखने को मिलती हैं। पुलिस गश्त पहुंची तो थार लेकर भागे युवक सोमवार देर रात पुलिस की गश्ती टीम पुराने बस स्टैंड पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई। थार सवार युवक वाहन लेकर मौके से निकल गए। घटना के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। यदि वाहन का नंबर या युवकों की पहचान सामने आती है तो यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग के मामले में कार्रवाई की जा सकती है। पुराने बस स्टैंड पर गश्त बढ़ाने की मांग घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि देर रात सड़क पर स्टंटबाजी और तेज आवाज में गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने और स्टंटबाजों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। यातायात पुलिस ने कार्रवाई की बात कही यातायात प्रभारी अनिमा शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि तेज आवाज में गाने बजाने, वाहन के फाटक खोलकर चलने और स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Sep 1, 2026 - 12:48
 0  0