नागौद में गोली लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत:कमरे में शव के पास मिली लाइसेंसी राइफल, चाय लेकर पहुंची पत्नी ने देखा

सतना जिले के नागौद कस्बे के हरदुआ मोहल्ले में मंगलवार को गोली लगने से 55 वर्षीय भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में खून से लथपथ मिला। पास में ही उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाजार से लौटकर कमरे में चले गए थे पुलिस के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह पिता स्व. विष्णु प्रताप सिंह मूल रूप से पुरवा के रहने वाले थे। वे परिवार के साथ वार्ड क्रमांक-2 के हरदुआ मोहल्ले में रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वे बाजार से लौटे और अपने कमरे में चले गए। शाम को उनकी पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंचीं तो भानु प्रताप सिंह खून से लथपथ मृत मिले। पास में उनकी राइफल पड़ी थी। पत्नी ने परिजनों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। राइफल जब्त कर जांच कर रही पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और राइफल जब्त कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0