शासकीय तुलसी महाविद्यालयों की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ अभाविप का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’
अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अनूपपुर द्वारा ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’ के तहत प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। अभाविप कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। विद्यार्थियों का कहना है कि शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र एवं स्थायी समाधान किए जाने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर मांगों के निराकरण की अपेक्षा जताई। अभाविप ने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों एवं बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। #विद्यार्थी_हुंकार_अभियान #ABVP #ABVPMP #अनूपपुर
