रक्षाबंधन पर्व पर ABVP ने प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी

Aug 29, 2026 - 16:57
 0  2
रक्षाबंधन पर्व पर ABVP ने प्रशासनिक अधिकारियों को बांधी राखी

अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला अनूपपुर इकाई द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्रा कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधकर तिलक-वंदन किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्रा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का बंधन नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और आत्मीयता का संकल्प है। यह पर्व समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का संदेश है— “राष्ट्र प्रथम, छात्र हित सर्वोपरि।” #ABVP #रक्षाबंधन #ABVPAnuppur #ABVPMK #राष्ट्रप्रथम #छात्रहितसर्वोपरि

मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक मनीष शुक्ला