फ्रिज में ब्लास्ट के बाद मकान में लगी आग:पंखा और घरेलू सामान जला, पुलिस ने सिलेंडर बाहर निकाला; शॉर्ट सर्किट की आशंका

दमोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के महाकाली चौक के पास ठाकुर परिवार के मकान में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। रात करीब 2 बजे फ्रिज में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़क गई। परिवार की महिलाओं ने आग देखकर शोर मचाया, जिसके बाद सभी सदस्य बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि घर का हजारों रुपए का सामान जल गया। फ्रिज में ब्लास्ट के बाद फैली आग पीड़ित महिला आशा सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे वह पहली मंजिल से नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आईं तो किचन में रखे फ्रिज में आग लगी हुई थी। इसी दौरान फ्रिज में ब्लास्ट भी हुआ। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने जान जोखिम में डालकर निकाला सिलेंडर सूचना मिलने पर नाइट गश्त कर रही पुलिस टीम और डायल-112 मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने के साथ घर में रखा एलपीजी गैस सिलेंडर भी बाहर निकाला। मकान संकरी गली में होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। ऐसे में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। टीवी, पंखा सहित गृहस्थी का सामान जला आगजनी में टीवी, पंखा और गृहस्थी का अन्य सामान जलकर खराब हो गया। मकान घनी बस्ती में होने के कारण आग फैलने का खतरा था। यदि गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Nov 18, 2026 - 06:03
 0  0