उप मुख्यमंत्री ने बीहर नदी में निर्मित निषादराज घाट का किया लोकार्पण विक्रम पुल से निपनिया पुल तक 268.05 लाख रूपये से निर्मित घाट का हुआ लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने बीहर नदी में निर्मित निषादराज घाट का किया लोकार्पण विक्रम पुल से निपनिया पुल तक 268.05 लाख रूपये से निर्मित घाट का हुआ लोकार्पण

रीवा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीहर नदी में 268.05 लाख रूपये से 970 मीटर लम्बाई के विक्रम पुल से निपनिया पुल तक बनाये गये निषादराज घाट का लोकार्पण किया। उन्होंने पचमठा सड़क को भी लोकार्पित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ ही नदी एवं तालाब सौन्दर्गीकरण के कार्य कराये जा रहे हैं। निषादराज घाट के बन जाने से नदी का सौन्दर्य और भी बढ़ गया है। पचमठा मार्ग के चौड़े हो जाने से आवागमन में सुगमता हो गयी है। यह सड़क रिवर फ्रंट की एपरोच रोड़ है इस लिए इसका चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रांसपोटर्स के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेतु ट्रांसपोर्ट नगर में स्थल आवंटित किया जायेगा। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेयविमलेश मिश्रामुकेश श्रीवास्तव सहित गणमान्य जन व अधिकारी उपस्थित रहे।