live : JPNIC पर लखनऊ में सियासी बवाल, सड़क पर सपा कार्यकर्ता

live updates : जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में जेपीएनआईसी सेंटर को टिन की चादरों से सिल करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी। अखिलेश के घर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। पल पल की ...

live : JPNIC पर लखनऊ में सियासी बवाल, सड़क पर सपा कार्यकर्ता

jp nic live updates : जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में जेपीएनआईसी सेंटर को टिन की चादरों से सिल करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी। अखिलेश के घर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम। पल पल की जानकारी... 

 

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार रात गोमती नगर में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) पहुंचे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आरोप लगाया कि उसने प्रवेश रोकने के लिए मुख्य द्वार को टिन की चादरों से ढंक दिया है।

 

अखिलेश यादव ने केंद्र के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यह जेपीएनआईसी, समाजवादियों का संग्रहालय है, यहां जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा है और इसके अंदर ऐसी चीजें हैं जिनसे हम समाजवाद को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये टिन की चादरें लगाकर सरकार क्या छिपा रही है? क्या ऐसी संभावना है कि वे इसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं या किसी को देना चाहते हैं?

जेपीएनआईसी का उद्घाटन अखिलेश यादव ने 2016 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किया था। हालांकि, 2017 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इमारत का काम बंद हो गया। इस केंद्र में जयप्रकाश नारायण व्याख्या केंद्र (संग्रहालय) के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जयप्रकाश नारायण आजादी की लड़ाई में हमारे बड़े नेता थे, स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्हें सभी पार्टियों के नेताओं का सम्मान प्राप्त है। इसलिए आज उनकी जयंती पर हम प्रतिपक्ष उनका सम्मान करने के लिए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। पिछली बार भी अखिलेश यादव को रोका गया था लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां गए और माल्यार्पण किया फिर चले आए। मुझे समझ नहीं आता कि केवल माल्यार्पण करने से कौन सा पहाड़ टूट जाता है? या तो उस संस्थान में कोई गड़बड़ी है जिसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है और ये गड़बड़ उजागर न हो इसलिए ऐसी अलोकतांत्रिक कार्रवाई करके अखिलेश यादव जाने से रोका जा रहा है।

-समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर प्रदर्शन। 

-अखिलेश के घर के बार बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात, सपा कार्यालय के बाहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त की गई। 

-अखिलेश यादव ने घर से निकलकर जय प्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि। 

-अखिलेश के घर के बाहर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा लाई गई।