LIVE: खरगे ने जारी किया MVA का घोषणापत्र

Latest News Today Live Updates in Hindi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA गठबंधन का घोषणा पत्र जारी किया। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया था। MVA और भाजपा दोनों ने ही राज्य ...

LIVE: खरगे ने जारी किया MVA का घोषणापत्र

mva election manifesto Latest News Today Live Updates in Hindi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए MVA गठबंधन का घोषणा पत्र जारी किया। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया था। MVA और भाजपा दोनों ने ही राज्य की जनता से कई बड़े वादे किए हैं। पल पल की जानकारी...  

-गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह 10 बजे महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे। वे रावेर, मलकापुर और मोशी में चुनाव सभाएं भी लेंगे। 

-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज मुंबई में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगे। शाम 3 बजे वे 'संविधान बचाओ सम्मेलन' में शामिल होंगे।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड के बोकारो और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5.15 बजे रांची में पीएम मोदी का रोड शो भी है।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राम मंदिर, आधार, सबरीमाला, से लेकर अनुच्छेद 370, चुनावी बॉन्ड तक पर जस्टिस चंद्रचूड़ के फैसले काफी चर्चित रहे हैं। चंद्रचूड़ के स्थान पर न्यायमूर्ति संजीव खन्ना देश के नए CJI होंगे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत देखी गई। धौला कुआं क्षेत्र में AQI 394 तक पहुंचा, इंडिया गेट के आस-पास के इलाके में AQI 357 दर्ज किया गया। श्रीनगर के हरवान इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। 2 से 3 आतंकियों के इस मुठभेड़ में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

-अमित शाह ने महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र। 

-इस अवसर पर राज्य के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, भाजपा जो कहती है पूरा करती है। 

-उन्होंने संकल्प पत्र को महाराष्‍ट्र के विकास का रोडमैप बताया। 

-अमित शाह ने संकल्प पत्र को महाराष्‍ट्र की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। 

-लाड़की बहनों को 1500 के स्थान पर 2100 रुपए देने का एलान।
-बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2100 करेगी भाजपा। 

-संकल्प पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा।

-सत्ता में आने पर 5 साल में 25 लाख लोगों को रोजगार देगी भाजपा। 

-छत्रपति शिवाजी महाराज आकांक्षा केंद्र शुरू करेगी पार्टी।