उज्जैन में सुबह से छाई धुंध, ठंड बढ़ी:दिन व रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी; दो दिन में मावठा गिरने की संभावना

बदलते मौसम में बुधवार की सुबह ठंडी रही। सुबह के समय हल्का कोहरा होने के कारण परेशानी हुई। सूर्य उदय होने के बाद भी सूरज के दर्शन नही हुए। चार किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण ठंड का अहसास हुआ। हालांकि दिन और रात के तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिन में मावठा गिरने के संकेत दिए है। पिछले दो दिनों से बादलों का डेरा आसमान में होने से सुबह से दोपहर तक सूरज के दर्शन नही हो रहे है। बुधवार को भी सुबह हल्के कोहरे के साथ ठंडी हवा चलने से ठंड का असर तेज रहा। सोमवार को दिन का तापमान 24.5 डिग्री और रात का 13.5 डिग्री रहा। वहीं मंगलवार को दिन का तापमान बढ़कर 25.5 और रात का 14.5 डिग्री हो गया था। बुधवार को रात का तापमान 15.5 डिग्री पर पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान दिन और रात का तापमान एक डिग्री बढ़ गया है। आसमान में बादलों के कारण हवा भी तेज नही होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि मौसम चेंज होने से अगले दो दिन में मावठा गिरने की संभावना है।