राजगढ़ में सर्द हवाओं ने ठंड का असर फिर बढ़ाया:पारा 6.4 डिग्री पहुंचा, घने कोहरे के कारण धीमी रफ्तार से चलते दिखे वाहन

राजगढ़ में बुधवार सुबह 9 बजे तक घने कोहरे के चलते धूप नहीं खिली है। वहीं, सर्द हवाओं के साथ न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री बना हुआ है। इसके चलते ठंड का असर फिर बढ़ गया है। जिले में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बीच-बीच में धूप खिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। घने कोहरे के चलते धीमी रफ्तार से चलते दिखे वाहन
इस दौरान कम विजिबिलिटी की वजह से सड़कों पर गाड़ियां हेड लाइट के सहारे धीमी रफ्तार में चलती दिखी। साथ ही बच्चों को स्कूल छोड़ते और ऑफिस जाते लोग वाहनों को ज्यादा सावधानी से चलाते दिखे। इस दौरान सड़क पर यात्रा करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। देखें तस्वीरें...