बिहार में फिर गिरा पुल, आवागमन ठप

Bridge Collapse In Bihar : बिहार में फिर पुल ठह गया है। बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 40 साल पुराना पुल अचानक गिर गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में बना आज सुबह ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ...

Jun 22, 2024 - 23:11
 0  14
बिहार में फिर गिरा पुल, आवागमन ठप

bridge collapse Bridge Collapse In Bihar :  बिहार में फिर पुल ठह गया है। बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 40 साल पुराना पुल अचानक गिर गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत में बना आज सुबह ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि पिलर धंसने की वजह से यह हादसा हुआ।पुल के ढहने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

ALSO READ: YSRCP कार्यालय पर चला बुलडोजर, TDP बोली- अवैध थी बिल्डिंग यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। इस पुल के जरिए हजारों लोग इस पार से उस पार आते-जाते थे।

ALSO READ: video : MP में महिला को तालिबानी सजा, 5 आदमियों ने पकड़ा, फिर बरसाईं लाठियां बताया जाता है कि पुल 35-40 साल पुराना था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अररिया जिले में बकरा नदी पर 12 करोड़ रुपए की लागत वाला निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया था। एजेंसियां