विदिशा में आरटीओ आरक्षक की जमानत पर कांग्रेस का विरोध:करोड़ों के घोटाले के आरोपी को जमानत, पुलिस ने पानी की बौछार की

विदिशा में करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोपी आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा को जमानत मिलने से तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस 60 दिन में न्यायालय में चालान पेश नहीं कर सकी, जिसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई। कांग्रेस ने गुरुवार शाम माधवगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जब वे मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास कर रहे थे, पुलिस ने दमकल से पानी की बौछार कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाया
कांग्रेस प्रवक्ता अरुण अवस्थी ने पुलिस पर भाजपा का पक्ष लेने का आरोप लगाया। जिला मीडिया प्रभारी विनीत दांगी ने बताया कि सौरभ शर्मा के पास करोड़ों रुपए और कई किलो सोना बरामद हुआ था। उन्होंने कहा कि सरकार आरोपी को बचा रही है। उनका आरोप है कि शर्मा के जेल जाने से कई भाजपाई नेताओं के भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है। सीएसपी अतुल सिंह के अनुसार, पुलिस ने कांग्रेस का पुतला दहन का प्रयास विफल कर दिया।