गुमटी बंद कर घर जा रहे युवक की हत्या:तीन से चार बदमाशों ने पहले चाकू और फिर पत्थर से किया हमला

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक रोबोट चौराहे के पास गुमटी चलाता था। रात में अपने यहां काम करने वाले लड़के के साथ गुमटी बंद कर घर जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और विवाद करते हुए चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। विजय नगर पुलिस के मुताबिक मृतक नीलेश (42) पिता प्रदीप निवासी अनिल नगर है। मामले में मर्ग कायम कर शनिवार को एमवाय अस्पताल में उसका पीएम करवाया गया है। नीलेश के साथ गुमटी पर काम करने वाले सुनील ने बताया कि रात में करीब 1 बजे के आसपास वे गुमटी बंद कर घर जा रहे थे। तभी घर से कुछ ही दूरी पर तीन से चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। विवाद करते हुए नीलेश के पैर पर चाकू मारकर उसे गिरा दिया। ऐसे में नीलेश ने घर से भय्यू को बुलाने को कहा तो मैं वहां जाने लगा। इस बीच उन्होंने नीलेश पर पत्थरों से हमला कर दिया। वहां पहुंचने पर नीलेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15-20 दिन पहले हुआ था विवाद सुनील ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले मारने वालों से नीलेश का विवाद हुआ था। बदमाशों ने गुमटी से कुछ सामान खरीदा था, जिसके पैसे नहीं दे रहे थे। इस पर उनके साथ विवाद हो गया था और बात मारपीट तक पहुंच गई थी। इसके बाद वे रात में विवाद करने आ गए थे। सुनील ने बताया कि मारने वाले दीपक, पीयूष और अन्य लोग थे। इधर, इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।