प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज कौशांबी आएंगे:जिला प्रशासन, पुलिस के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह आज गुरूवार को कौशांबी पहुंचेंगे। वे यहां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ विकास कार्यों और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार, मंत्री दोपहर 2 बजे मां शीतला अतिथि गृह, सयारा पहुंचेंगे। यहां वे कोर कमेटी और जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद, दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक, राज्यमंत्री जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के उपरांत, वे शाम 4:35 बजे रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी कौशांबी सूचना विभाग द्वारा जारी प्रोटोकॉल के माध्यम से दी गई है।