रायपुर में प्रेग्नेंट इंटीरियर डिजाइनर को मारा थप्पड़,VIDEO:टी शर्ट खींची, धक्का दिया, डॉग रेस्क्यू टीम ने बीच सड़क मारपीट की, डॉग-मोबाइल छीने

रायपुर में पालतू कुत्ते की सही देखभाल नहीं करने पर ‘पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था’ की सदस्य ने गर्भवती महिला को थप्पड़ मारा है। उसकी टी-शर्ट को खींचकर उसे धक्का दिया। बीच सड़क हुए इस विवाद का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें 2 महिला गर्भवती को मारते नजर आई। मामला पुरानी बस्ती क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि पेट्स की देखभाल को लेकर रेस्क्यू सदस्यों ने मारपीट की और पेट्स और मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़िता ने रेस्क्यू संस्था की सदस्य किरण घनश्याम आहूजा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मारपीट की तस्वीरें देखिए… अब जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, भिलाई के नेहरू नगर की रहने वाली पीड़िता गुरप्रीत कौर इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती हैं। 27 फरवरी को वह रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित कृष्ण होटल में आई थी। वो अपने दो पालतू कुत्ते भी साथ ले आई थी। 27 फरवरी को वो उन्हें होटल में ही छोड़कर निजी काम के लिए गई थी। जब वह दोपहर डेढ़ बजे होटल पहुंची, तो खुद को पशु प्रेमी संस्था की पदाधिकारी बताने वाली किरण आहूजा और टीम मेंबर ने उससे मुलाकात की। इस दौरान किरण आहूजा ने गुरप्रीत से कुत्ते को ठीक से नहीं रखने पर उसे जमकर खरी खोटी सुनाई और एक थप्पड़ जड़ दिया। संस्था के टीम मेंबर गुरप्रीत के पेट डॉग को उससे छीन लिया। संस्था की दूसरी मेंबर ने भी मारा थप्पड़ जब गुरप्रीत ने इसका विरोध किया तो संस्था की दूसरी मेंबर गुस्से में आगे आई और गुरप्रीत को तमाचा जड़ दिया। फिर उसके टी-शर्ट को खींचकर उसे धक्का दे दिया। इसके बाद संस्था के टीम मेंबर गुरप्रीत के पेट डॉग और मोबाइल छीनकर साथ ले गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने किरण आहूजा के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला बोली- मारपीट कर कुत्ता और मोबाइल छीना गुरप्रीत कौर ने बताया कि, विवाद के समय किरण आहूजा उन पर आरोप लगाने लगी कि वह अपने डॉग्स को मारती हैं। इसके बाद उन्होंने दबाव बनाया कि वह अपने डॉग्स को उनके साथ लेकर चलें। ऐसा नहीं करने पर संस्था उसके डॉग को अपने साथ ले गए, जिसे अब वापस नहीं कर रहे हैं। गुरप्रीत ने बताया कि इस मामले में 27 फरवरी को ही पुरानी बस्ती थाने में आवेदन दिया था। पिछले तीन दिनों से वह लगातार थाने आ रही हैं। इस पर पुलिस ने कहा है कि होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी पुरानी बस्ती निरीक्षक शील आदित्य सिंह ने बताया कि, पीड़िता की शिकायत पर किरण आहूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में जांच जारी है। …………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… होली की मस्ती में कुत्ते के साथ क्रूरता....VIDEO: कपड़े पहनाकर रंग-गुलाल लगाया, मुंह पर कलर-स्प्रे किया, फिर पीटा, 3 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में होली के दौरान एक कुत्ते के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कुत्ते को कपड़े पहनाकर उस पर रंग-गुलाल और कलर स्प्रे डाला। उसकी आंखों और मुंह में रंग डालने के साथ ही डंडे, हाथ और मुक्कों से भी मारपीट की गई। पढ़ें पूरी खबर…