फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत:चचेरा भाई घायल, आलू लादकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे दोनों

फिरोजाबाद में आगरा हाईवे पर बुधवार शाम आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा उसका चचेरा भाई सदमे में बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना रजावली क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी अनुराग सिसोदिया (22) अपने चचेरे भाई केशव के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लादकर आगरा स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। अनुराग ट्रॉली में रखी आलू की बोरियों के ऊपर बैठा था, जबकि ट्रैक्टर केशव चला रहा था। बताया गया है कि आगरा हाईवे स्थित बन्ना कट के पास पहुंचते ही अनुराग का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने भाई को आंखों के सामने दम तोड़ता देख चालक केशव गहरे सदमे में चला गया और वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल केशव को तत्काल एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।