रायगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर चैन स्नैचिंग:महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की माला लूटी, CCTV फुटेज से 2 आरोपी पहचान, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बुजुर्ग महिला चैन स्नैचिंग का शिकार हो गई। दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें बातचीत में उलझाया और मौका पाकर उनके गले में पहनी सोने की माला झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे।सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट रोड से जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने लगे। उन्होंने आधार कार्ड दिखाने को कहा, तभी एक आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला खींच ली। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए। लाल स्कूटी में आए थे आरोपी घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर पीड़िता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के बारे में जानकारी ली और संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी की तलाश शुरू की। CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज पीड़िता और उसकी पोती को दिखाए गए, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर नवागढ़ राजापारा निवासी चमार सिंह यादव (55) और मधुबन पारा निवासी रामकुमार नायक (40) को हिरासत में लेकर थाने लाया। 1 लाख 35 हजार की संपत्ति जब्त पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके कब्जे से 85 हजार रुपए कीमत की सोने की माला और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी समेत कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि झपटमारी और उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाया जा रहा है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया