कार चालक का अपहरण कर बनाया न्यूड वीडियो:3 दिन बंधक बनाकर फोनपे व बैंक से निकाले ₹4.37 लाख, किराए पर गाड़ी बुक कराने के बहाने बुलाया

सुल्तानपुर में कार चालक का अपहरण कर उससे लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने चालक को बंधक बनाकर कपड़े उतरवाए, नग्न वीडियो बनाया और डिजिटल ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 4.37 लाख रुपये निकाल लिए। तीन दिनों तक कैद रखने के बाद उससे 5 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई। पीड़ित मोहम्मद शमीम प्रतापगढ़ के मानपुर, रानीगंज का रहने वाला है और अपनी अर्टिगा कार किराए पर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी 2026 को विश्नूपुर गांव के मकसूद ने प्रतापगढ़ जाने के लिए उसकी गाड़ी बुक की थी। महिला को छोड़ने के बाद घेरकर किया अगवा 28 जनवरी को मकसूद की महिला साथी नसरीन ने दोबारा फोन कर रानीगंज से सुल्तानपुर चलने के लिए गाड़ी बुक कराई। शाम करीब 6 बजे महिला को छोड़ने के बाद जब शमीम किराया मांग रहा था, तभी 4-5 लोग वहां पहुंचे और उसे गाली देते हुए मारने लगे। इसके बाद उसे जबरन उठाकर एक कमरे में ले जाया गया। कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो, पिस्टल दिखाकर डराया कमरे में आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर नग्न अवस्था में वीडियो बनाया। दो लोगों के हाथ में पिस्टल थी, जिससे उसे धमकाया गया। मोबाइल छीनकर फोनपे के जरिए 1,07,520 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इसके बाद आरोपी उसे जबरन Bank of Baroda की शाखा ले गए, जहां उसके खाते से 3,30,000 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पीड़ित ने बताया कि खाते में जमीन बिक्री और कार लोन के पैसे थे, जिसकी जानकारी मकसूद को पहले से थी। तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा, मांगी फिरौती शमीम को तीन दिनों तक कमरे में कैद रखा गया और लगातार मारपीट की गई। आरोपियों ने उससे 5 लाख रुपये मंगवाने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। 30 जनवरी को मौका पाकर वह वहां से भाग निकला और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायत पर केस दर्ज, CCTV और आरोपियों की तलाश पीड़ित का आरोप है कि पूरी साजिश मकसूद ने रची। आरोपियों ने धमकी दी थी कि पुलिस में शिकायत करने पर उस पर झूठा दुष्कर्म केस लगवा देंगे। कोतवाली देहात थाना के एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।