चूल्हा जला रही महिला आग की चपेट में आई:डीजल गिरने से हुआ हादसा, 40 फीसदी झुलसी; भोपाल रैफर किया गया

बैतूल के मिलनपुर गांव की एक महिला बुधवार को चूल्हा जलाते समय आग लगने से बुरी तरह झुलस गई। हादसा चूल्हे के पास रखी डीजल की बोतल गिरने से हुआ। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोनम पति मनीष धुर्वे (27) किला खंडारा की रहने वाली है। महिला अपने दो बच्चे और पति के साथ ग्राम मिलानपुर में एक खेत पर मजदूरी का काम करती है। सोनम बुधवार को खाना बनाने के लिए मिट्टी का चूल्हा जला रही थी। वह चूल्हा जलाने के लिए केरोसिन की जगह डीजल का इस्तेमाल कर रही थी। 40 प्रतिशत झुलसी महिला इसी दौरान चूल्हे के पास रखी डीजल की बोतल को धक्का लग गया। जिससे डीजल महिला और चूल्हे के ऊपर गिर गया। डीजल गिरने से अचानक आग भड़क गई और महिला आग की चपेट में आ गई। इस पूरी घटना में महिला गले से कमर तक 40 प्रतिशत झुलस गई है। भोपाल रेफर किया गया महिला के चिल्लाने की आवाज पर परिवार वालों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।