ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:अनूपपुर में दुकान सामान लेने जा रहा था, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-चालक को पकड़ा

अनूपपुर के बड़हर गांव में शुक्रवार शाम एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में 21 वर्षीय टीकम सिंह की मौत हो गई। टीकम बड़हर गांव का रहने वाला था और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी जान चली गई। टीकम शाम 6 बजे बाइक से घर का सामान लेने दुकान जा रहा था। गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। परिजन टीकम को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। शाम करीब 6:50 बजे उसे भर्ती कराया गया, लेकिन आधे घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, टीकम को अंदरूनी गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्चुरी में रखवा दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मर्ग कायम किया है।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  0