वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला:कटनी में इलाज के दौरान मौत, दोनों पन्ना के सिजहटी गांव के रहने वाले थे
पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर सुगरहा के पास तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कटनी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम सिजहटी गांव के रहने वाले 22 साल के अनिल सिंह और 23 साल के उस्ताज सिंह अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे पन्ना-कटनी रास्ते पर सुगरहा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शाहनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल कटनी भिजवाया। वाहन चालक मौके से भागा उधर शाहनगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा अंजाम देकर भागने वाले वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।