उज्जैन में रंगदारी, मारपीट और फायरिंग के 6 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने निकाला जुलूस, सड़क पर पिटाई भी की

उज्जैन में दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने, मारपीट और पिस्टल से फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों की सड़क पर पिटाई करते हुए भी पुलिसकर्मी नजर आए। मामला फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले अजय पटेल और उसके भाई अभिषेक पटेल से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर 9 अक्टूबर की रात लक्ष्मीबाई मार्ग पर आरोपियों ने अजय को घेरकर मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल और लाठी-डंडों से डराते हुए दो लाख रुपए मांगे। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और पिस्टल से फायरिंग भी की। घटना में फरियादी को चोटें आईं।कारोबार में बढ़त के बाद रंगदारी मांगने का आरोप प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अजय फ्लावर डेकोरेशन का कारोबार करता है। आरोपियों पर उससे रंगदारी मांगने और रकम देने से इनकार करने पर हमला करने का आरोप है। घटना के बाद फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश की। इन 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में फरहान (22), तोफिक खान (25), अयान खान (20), नदीम कुरैशी (18), नारायण उर्फ आला बाथम (20) और अयान अंसारी (19) शामिल हैं।सभी उज्जैन के निवासी हैं। मामले में एक बाल अपचारी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल हथियारों और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Oct 16, 2026 - 19:41
 0  1