धमतरी में व्यापारी के घर में लगी भीषण आग:बाजार में बेचने के लिए रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख, 2 लाख का नुकसान

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक व्यापारी के खाली मकान में आग लग गई। घर से अचानक धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है। आग इतनी भीषण थी कि धुएं ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के एक घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में व्यापारी का बाजार में बेचने के लिए रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। घटना में अनुमानित 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किराए के मकान में रहता है परिवार जानकारी के मुताबिक, सिहावा बस स्टैंड के पास मन्नू साहू के घर पंकज चोपड़ा किराए पर रहता है। जिनके घर में तीन सदस्य हैं। इनके अलावा और दो परिवार किराए पर रहते हैं। व्यापारी पंकज चोपड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का काम करते हैं। घर पर इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे हुए थे। अचानक उठने लगा धुआं मंगलवार को पंकज चोपड़ा बाजार गए हुए थे। उनकी पत्नी और बच्चा किसी निजी काम से धमतरी गया था। इस दौरान घर में अचानक से धुआं उठने लगा। धुआं देख लोग घर पहुंच गए। जहां पर ताला लगा हुआ था।व्यापारी पंकज चोपड़ा को फोन कर घर पर आग लगने की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बाजार में बेचने लाए इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था और वह सामान जलकर खाक हो गया। इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित घर के अन्य सामग्री भी जलकर खाक हो गए। इस आगजनी से करीब 2 लाख रुपए की नुकसान बताई जा रही है। फिलहाल दमकल की टीम ने आग को काबू में पा लिया है।