पेट दर्द के बाद बिगड़ी बालिका की तबीयत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत; देवास के गोगिया गांव की घटना

देवास के गोगिया गांव में पेट दर्द हाेने के बाद एक बालिका की तबीयत खराब हाेने पर परिजनों ने उसका उपचार करवाया। इसके बाद एक दिन तक आराम लगने के बाद दूसरे दिन उसकी अचानक मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में बालिका का पीएम हुआ, इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार बैरागढ़ निवासी वंशिका पिता संजय (14) गोगिया गांव में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान में वह कक्षा 8वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले सोमवार काे स्कूल से घर जाते समय बालिका ने रास्ते में जाम खाए और घर जाकर खाना खाने के बाद उसे पेट दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही डॉक्टर को दिखाया, उसके बाद भी उसे आराम नहीं लगा। इसके बाद परिजन उसे नरवर में एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उसकी तबीयत में सुधार हाेने पर परिजन उसे घर ले गए। जिला अस्पताल में हुई मौत इसके बाद घर पर वापस उसकी तबीयत खराब हाेने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को जिला अस्पताल में बालिका के शव का पीएम हुआ, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि, फिलहाल बालिका की मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।